अहरौला आजमगढ़
माहुल नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महा नवमी के दिन सोमवार को हवन और राम नवमी के अवसर पर भक्तों ने नव दुर्गा के रूप में कन्याओं का पूजन के साथ मिष्ठान्न भोजन कराया गया । श्रद्धालुओं भक्तों ने कन्याओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया ।
सोमवार को माहुल नगर के अलावा गनवारा,कंदरा,कोर्रा घाटमपुर,पाकड़पुर, फुलवरिया,पुरारामजी रसूलपुर, दखिनगांवा नाटी गुमकोठ
सहित आदि गांवो में शारदीय नवरात्रि पर 9 दिन के व्रती महिलाओं और पुरूषों मां दुर्गा के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा हवन और पूजन किया गया, इसके बाद 9 कन्याओं की पूजन अर्चन और मिष्ठान्न भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। नव दुर्गा स्वरूपा कन्याओ का बिधिवत पूजन अर्चन और मिष्ठान्न भोजन विधिवत कराया गया एवं कन्याओ का पांव पखार कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों और घरों में मां शेरावाली के जय कारे गूँज थे रहे अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू






















