निजामाबाद तहसील में शनिवार को दोपहर एक बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता सचिन कुमार पाण्डेय ने तहसीलदार न्यायिक कार्यालय में तैनात एक निजी कर्मचारी संदीप यादव के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विचाराधीन मुकदमे की पत्रावली से आपत्ति संबंधी कागजात गायब कर एकतरफा आदेश करा दिया गया।
अधिवक्ता सचिन कुमार पाण्डेय ने इस मामले की जानकारी अपने अधिवक्ता साथियों को दी। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान दिवस के अधिकारी ने अधिवक्ता को प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अब मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं की नजर प्रशासन पर टिकी है।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट




















