मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक

0
4

 

शामरदानपुर के दुर्गा पंडाल में महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

 

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत सोमवार को शामरदानपुर में लगे दुर्गा पंडाल में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।

 

इस दौरान कांस्टेबल ननकू राम, सुरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल सोनम त्रिपाठी, विनीता त्रिपाठी, सुमन और पूजा पांडेय ने लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए 1090, 181, 112, 1930, 1098, 108 और 102 नंबरों के बारे में बताया।

 

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस ने लोगों से महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें