चंदवक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
62

जौनपुर

श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.07.2022 को थानाध्यक्ष श्री रमेश कुमार के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 115/22 धारा 363/366 भादवि से संबंधित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र वशंराज राजभर ग्राम रतनूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को मुढैला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित पीड़िता को बरामद किया गया। उक्त के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1.राजू राजभर पुत्र वशंराज राजभर ग्राम रतनूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-115/22 धारा-363/366 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-*
1.श्री रमेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री सुदामा प्रसाद, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 रविन्द्र सिंह, हे0का0 रामचन्द्र सिंह, का0 राहुल कुमार यादव, का0 सूरज कुमार, का0 अजय यादव, म0का0 भारती सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

ब्यूरो रिपोर्ट ,

In