गोली कांड में घायल नवयुवक लखनऊ रिफर बड़ी मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

0
1

 

 

 

दोस्तपुर, सुल्तानपुर।

 

स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे घर लौट रहे 28 वर्षीय राजन पुत्र रामस्वारथ पर ग्राम पंचायत भवन के पास कथित रूप से गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया। गोली लगने से घायल राजन को परिजन निजी वाहन से सीएचसी अखण्डनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया। बाद में उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार चल रहा है।

घायल की बड़ी मां इसरावती देवी ने थाने में तहरीर देकर चन्दन राजभर , शुभम शुक्ला व एक अज्ञात युवक पर तमंचे से हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में शुभम् शुक्ला पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार राजन अपनी पत्नी करिश्मा देवी के साथ अलीपुर बाजार से घर लौट रहा था। पंचायत भवन के पास दो युवकों ने उसे रोककर कथित रूप से गोलियां चलाईं और फरार हो गए। राजन ने हमले को आगामी ग्राम पंचायत चुनाव से जोड़ते हुए आरोपियों को पहचानने की बात कही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था के लिए एहतियातन पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें