आलमारी पर छिपा था विषैला सर्प, सीएचसी में शिक्षक की हुई जांच
दोस्तपुर/अखण्डनगर
अखंड नगर शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय सहतपुर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय का दरवाजा खोलते ही आलमारी के ऊपर छिपा विषैला सांप सहायक अध्यापक संजीव कुमार के ऊपर जा गिरा। अचानक सांप के गिरने से शिक्षक घबरा गए। उन्हें तत्काल ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया। चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने जांच के बाद बताया कि सांप ने शिक्षक को नहीं काटा है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि एहतियातन शिक्षक को निगरानी में रखा गया। इसके बाद अन्य शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से विद्यालय परिसर में सांप की तलाश की और उसे मार दिया। घटना के बाद विद्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बच्चे एवं अविभावक सहमें हुए दिखाई दिए।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर


















