सुल्तानपुर
खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब गुणवत्ता पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सुलतानपुर के तत्वाधान में आज नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में “खाद्य सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबारियों को FSSAI के नियमों के प्रति जागरूक करना और आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम मिलावट पर जीरो टॉलरेंस,
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकाri निर्भय नारायण सिन्हा ने कहा कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। तेल, दूध, मिठाई और मसालों के सैंपल नियमित रूप से लिए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द के साथ कड़ी कार्रवाई होगी।
होटल संचालकों को दिए गए निर्देश
अधिकारियों ने होटल मालिकों से कहा ki रसोई और भंडारण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें==सभी कर्मचारियों का हेल्थ सर्टिफिकेट और मेडिकल जांच अनिवार्य है ==खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल और मसालों का बिल व स्रोत सुरक्षित रखें==FSSAI का लाइसेंस होटल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें।
उपभोक्ताओं से अपील
नगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्दीप यादव ने आम जनता से अपील की कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, एक्सपायरी डेट और पैकिंग की जांच जरूर करें। किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर *1800-112-100* पर दर्ज कराएं।
अधिकारिक का बयान
कार्यक्रम में मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “हमारा मकसद केवल चालान करना नहीं है। हम चाहते हैं कि सुल्तानपुर के लोग सुरक्षित और शुद्ध भोजन खाएं। होटल संचालक भी हमारे साथ सहयोग करें।सुल्तानपुर प्रशासन का संदेश साफ है – “अब मिलावट नहीं चलेगी, सेहत से कोई समझौता नहीं होगा।














