बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही हुई उजागर , जर्जर तारों से बरस रही चिंगारी, राहगीर जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर

0
11

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही हुई उजागर , जर्जर तारों से बरस रही चिंगारी, राहगीर जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर स्थानीय मुख्य बाजार और आवासीय क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए काल बन चुके हैं। क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लगे जर्जर तारों में आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण लगातार आग लग रही है। इससे खंभों से लगातार चिंगारियां नीचे गिर रही हैं, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले किसी भी राहगीर के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभाग मौनअस्थाई और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बिजली विभाग पूरी तरह मौन साधे बैठा है। निवासियों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।हादसे को दावत दे रहे हैं तारसड़क से गुजरने वाले राहगीरों को हमेशा ऊपर से गिरने वाली चिंगारियों का डर सताता रहता है। नीचे दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों और पैदल चलने वालों के लिए स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो गई है। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें