हालियापुर मे कोल्ड ड्रिंक चोरी के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा,आरोपी गिरफ्तार 15 पेटी और लोडर बरामद

0
1

हालियापुर मे कोल्ड ड्रिंक चोरी के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा,आरोपी गिरफ्तार 15 पेटी और लोडर बरामद

सुल्तानपुर /बल्दीराय

 

सुलतानपुर।हलियापुर में गोदाम से कोल्ड ड्रिंक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 पेटी कैम्पा कोला और महिंद्रा इलेक्ट्रिक तीन पहिया लोडर बरामद किया है।थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त को गोदाम से करीब 25 से 30 पेटी कोल्ड ड्रिंक चोरी होने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने थाना क्षेत्र के तिरहुत अंडरपास से बुधई उर्फ बुधिराम पासी निवासी पिठला, थाना कुमारगंज जिला अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया।बरामद लोडर को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह तथा कांस्टेबल चंदन कुमार,दीपक शाह और शीलू राठौर शामिल रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें