शहीद महेंद्र यादव स्मारक पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, आस पास के सभी विद्यालय हुए शामिल
मुडिला / कादीपुर
मुडिला / कादीपुर थाना अंतर्गत मुडिला बाजार में स्थित शहीद महेंद्र यादव स्मारक पर 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ मनाई गई। शहीद स्थल पर सबसे पहले ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया इसके बाद वीर शहीदों को सलामी दी गई। इस शहीद स्थल कार्यक्रम में दादा रामचरन इंटरमीडिएट कॉलेज खालिसपुर मुबारकपुर, राम यश मौर्य मेमोरियल सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन खालिसपुर मुबारकपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर प्रथम के सभी बच्चे एवं शिक्षक मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान युवकों द्वारा एक बाइक रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम के व्यस्थापक दीपक वर्मा, अरुण यादव, जाहिद, संजय यादव, रमाकांत यादव ऋषभ, मोनू यादव ,विनोद पाल के मास न्यूज़ मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र यादव, सचिन यादव, विवेक यादव मौजूद रहे। इस शहीद स्थल पर राम यश मौर्य मेमोरियल सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन खालिसपुर मुबारकपुर के नन्हे मुन्ने बच्चो ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। एक लगभग 100 मीटर का तिरंगा झंडा प्रदर्शित किया गया।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

















