65 वर्षीय बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत, मृतक की पहचान जय राम यादव के रूप में हुई

0
3

 

 

सुल्तानपुर

 

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग जय राम यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि जय राम यादव किसी काम से नदी की तरफ गए थे, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद नदी में उनका शव मिला।

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा !!

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें