कादीपुर थाना के मुड़िला डीह चौकी प्रभारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दिए दिशा-निर्देश, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

0
5

 

मुडिला / कादीपुर

शारदीय नवरात्र से पहले थाना कादीपुर के मुड़िला डीह चौकी प्रभारी रविकांत गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दुर्गा पूजा समितियों और पंडाल आयोजकों को त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

चौकी प्रभारी ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आयोजक पंडालों में रोशनी के लिए जनरेटर की व्यवस्था करें। बिजली के खंभों से अवैध कटिया लगाकर बिजली लेने से बचें, क्योंकि इससे हादसे और करंट लगने का खतरा रहता है।

गुप्ता ने डीजे और लाउडस्पीकर संचालकों को भी नियमों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ध्वनि की आवाज कम रखें, ताकि आसपास के बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को परेशानी न हो। रात में निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई होगी।

चौकी प्रभारी ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से कहा कि पंडाल लगाने, जुलूस निकालने और लाउडस्पीकर लगाने से संबंधित सभी अनुमतियां समय से पूरी कर लें। उन्होंने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी असुविधा या सूचना के लिए सीधे चौकी पर संपर्क किया जा सकता है।

 

*रिपोर्ट – विवेक कुमार पत्रकार मुडिला*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें