N H M कर्मचारियो की ब्लाक मुख्यालय दोस्तपुर पर किया अनिश्चितकालीन आंदोलन

0
1

 

 

सुल्तानपुर/ दोस्तपुर

 

दिनांक 10/10/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ब्लाक मुख्यालय पर जितने स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी है। सभी हड़ताल पर बैठ गऐ नारेबाजी कर रहे सयुंक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा 8 अक्टूबर 2026 से यह धरना-प्रदर्शन NHM संविदा कर्मचारी उत्तर प्रदेश नीचे जमीन पर बैठकर दोस्तपुर ब्लाक के सभी स्वास्थ्य संविदा डाक्टर नर्स धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गऐ है। समस्त NHM कर्मी एक मंच पर होकर मांग पूरी होने तक इनका संघर्ष जारी रहने का आह्वान किया है।उनकी प्रमुख मागे इस प्रकार है।

 

1_राज्य आधारित स्वास्थ्य लागू करो ।

2_राज्य बजट से वेतन की व्यवस्था करो।

3_सामान कार्य _सामान वेतन लागू करो।

4_सम्मानजनक एंव एकरुप वेतन निति लागू करो।

5_सेवा सुरक्षा एंव नियमितीकरण की स्पष्ट नीति बनाओ।

6_आउटसोर्स कार्मिको का संयोजन करो।

7_स्थानांतरण निति मे आवश्यक सुधार करो।

8 _EPF,ESI स्वास्थ्य बीमा एंव ग्रेजुएटी का लाभ दो।

9_समय अनुसार वेतन भुगतान सुनिश्चित करो।

इन सभी मांगो को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अड़े हुऐ है।इन लोगो का कहना जबतक हमारी मांगे पूरी नही होती है। तबतक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। देखना यह कि सरकार कब तक इनकी मांग को पूरा करता या फिर हड़ताल चलता रहेगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें