चौकियां बाजार के जाम मे फंसी एंबुलेंस को सीओ भुड़कुड़ा की सक्रियता से मिला रास्ता

0
8

गाजीपुर। चौकियां बाजार के बीच मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। इसी दौरान गाजीपुर से भुड़कुड़ा की ओर जा रहे क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी की नजर जाम में फंसी एंबुलेंस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर पुलिसकर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था संभाली और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौकियां मोड़ पर सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने तथा आवागमन अधिक होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। आपातकालीन वाहन को जाम में फंसा देखकर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने तत्काल मौके पर रुककर पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से वाहनों को व्यवस्थित कराया और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। इसके बाद एंबुलेंस सुरक्षित तरीके से आगे को रवाना हो सकी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक महिला दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके की प्रमुख स्थिति जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता दिलाने से संबंधित थी। पुलिस की तत्परता के चलते एंबुलेंस को समय रहते रास्ता मिल गया और वह मरीज को लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि, आपात स्थिति में एंबुलेंस को तत्काल रास्ता मिलना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने चौकियां मोड़ पर नियमित रूप से बाजार में लगने वाले जाम तथा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि, इससे भविष्य में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को जाम में फंसने से बचाया जा सकेगा।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें