नाबालिक को भगाने का आरोपी फुलवरिया से गिरफ्तार

0
4

आजमगढ़ अहरौला

 

थाना अहरौला पीड़ित ने थाने पर सूचना दी कि अभियुक्त सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसके संबंंध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 303/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आज उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराह का0 पवनेश प्रताप सिंह व का0 अजीत कुमार यादव द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा में आरोपी सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ को फुलवरिया बाजार तिराहे के पास पुलिस हिरासत में लिया गया।आरोपी के विरुद्ध अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें