लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक संपन्न, जुटे कई प्रमुख नेता

0
1

जौनपुर –  अखंड भारत के निर्माता और ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमती समलादेवी जन कल्याण इण्टर कालेज, रुधौली (पिपरावल, शाहगंज) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सरदार पटेल जयन्ती आयोजन समिति (विकास खण्ड – सुइथाकला) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों व गणमान्य लोगों ने भाग लेकर लौह पुरुष को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे। इसके अलावा रानीगंज (प्रयागराज) के विधायक डॉ. आर.के. वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बिन्दे वर्मा ने की, जबकि संचालन व संयोजन इंजी. धर्मेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। 190 विधानसभा क्षेत्र लम्भुआ के संरक्षक जितेन्द्र वर्मा ‘बाजीगर’ भी इस अवसर पर मौजूद रहे और उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिन्हो पर चलने का आह्वान किया । समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और 500 से अधिक रियासतों के ऐतिहासिक एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता का संदेश आज भी पूरे देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रमोद वर्मा, विवेक वर्मा, आलोक चौहान, उदयभान वर्मा, दिलीप वर्मा दुर्गेश गौतम, हरिशंकर विन्द उदयभान मौर्या, विनय वर्मा, विनीत वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा, श्रीनाथ वर्मा प्रधान, राज बाबू वर्मा प्रधान, संजय वर्मा प्रधान भारत वर्मा प्रधान, रामसकल विन्द प्रधान, शहाबुद्दीन प्रधान, रमेश वर्मा, अमित वर्मा, शत्रुघन वर्मा, अशोक वर्मा, सुभाष वर्मा विजय नाथ, पप्पू यादव, दिनेश यादव, किरन गौतम (जिला पचायत सदस्य), बुद्धीराम गौतम (जिला पंचायत सदस्य), दिनेश यादव नरेन्द्र वर्मा, बिन्दे वर्मा, सुरेश वर्मा, उपेन्द्र वर्मा, प्रिन्स वर्मा, पंकज वर्मा, गोलू वर्मा, विजय वर्मा पूर्व प्रथान, रामलखन यादव (प्रधान) अरमान खान, हरेन्द्र गौतम, मुकेश वर्मा, लाल चन्द्र वर्मा, सुधाकर वर्मा, महेश वर्मा, भोले वर्मा, रिंकू वर्मा, अमर नाथ वर्मा शिशुपाल वर्मा, उमेश वर्मा (पूर्व प्रधान) सिद्धार्थ वर्मा, जयदीप वर्मा, सिन्दू वर्मा, संजय गौतम प्रधान, रामआशीष वर्मा, दीपक गुप्ता (बी.डी.सी.), मनोज मौर्या, मनोज बिन्द (बी.डी.सी.), दल सिंगार बिंद (बी.डी.सी.) आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें