झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर अटेवा महिला मोर्चा ने एन पी एस निजीकरण भारत छोड़ों संकल्प दिवस मनाया

0
232

अंबेडकर नगर /अकबरपुर
अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच (महिला मोर्चा) उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अटेवा अंबेडकर नगर इकाई ने आज दिनांक 19 नवंबर को झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मदिवस पर अकबरपुर ब्लॉक परिसर में शहीद स्थल पर महारानी लक्ष्मीबाई जी के चित्र पर माल्यार्पण दीपदान कर अटेवा के पदाधिकारियों,मातृ शक्तियों,शिक्षको, कर्मचारियों ने एन पी एस निजीकरण भारत छोड़ों का संकल्प ले कर संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम की रणनीतिक रूपरेखा एक दिन पहले ही जिला संयोजक राम बली त्रिशरण ने अपने पदाधिकारियों के साथ तैयार कर ली थी।सभी ने संकल्प लिया की पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। निजीकरण का विरोध करेंगे।इस अवसर पर अटेवा के प्रदेश सलाहकार राकेश रमन यादव ने सभी मातृ शक्तियों को पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में सक्रिय योगदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेशीय मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा की चार राज्यों छत्तीसगढ़ राजस्थान झारखंड और पंजाब में एन एम ओ पी एस के संघर्ष के कारण पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। महिला मोर्चा की अगुआई कर रही संगीता कन्नौजिया ने कहा की सभी मातृशक्तियां झांसी की रानी की तरह पुरानी पेंशन बहाली की इस लड़ाई में मैदान में डटी रहें।जिला महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा की 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले ही संघर्ष में तीव्रता ला कर हम उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल करा लेंगे। जिला कोषाध्यक्ष अनुज वर्मा जिला संगठन मंत्री डॉ अरविंद यादव,जिला संयोजक रामबली त्रिशरण, जिला सहसंयोजक वीरेन्द्र वर्मा ,आई टी सेल प्रभारी श्याम भूषण सोनी,मीडिया प्रभारी शशि मिश्र अकबरपुर ब्लॉक महिला संयोजक रश्मि वर्मा,कामना शुक्ला, नीलम सिंह,अयोध्या मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल,विनोद मौर्य जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक अरूण वर्मा,अजीत यादव,शैलेंद्र शशि, ताजदार खान, सियाराम वर्मा,वैरागी यादव के साथ सैकड़ों महिला शिक्षक और सक्रिय अटेवियंस उपस्थित रहे।

In