आजमगढ़: 112 से 115 दुकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, फूलपुर-खु रासन रोड से मेन रोड तक हटा अवैध कब्जा नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, कई थानों की फोर्स की मौजूदगी में चला पीला पंजा

0
0

*आजमगढ़/फूलपुर।* फूलपुर कस्बे में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। फूलपुर-खुरासन रोड से लेकर आजमगढ़ मेन रोड तक *112 से 115 दुकानों* पर प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा।

कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस की अवहेलना करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर से दुकानों के आगे बने पक्के चबूतरे, टिन शेड और अवैध निर्माण को तोड़कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जा

आजमगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें