चन्दौली जनपद के बबुरी पुलिस को मिली कामयाबी, इन 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
85

चंदौली जनपद के बबुरी पुलिस द्वारा 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की गई है, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बबुरी पुलिस ने छह वारंटियों को अपने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटीयों के नाम व पता इस प्रकार हैं..
1. लोकनाथ पुत्र मराहु ग्राम सलेमपुर
2. बाला पुत्र जोखू निवासी सलेमपुर

3. सुरेश पाठक पुत्र स्वर्गीय रामधनी पाठक निवासी उतरौत
4. राजेश पुत्र सुख प्रसाद निवासी उतरौत बाजार
5. चंद्रशेखर पुत्र छेदी लाल निवासी गौड़िहार
6. सुक्खू प्रसाद पुत्र राम जी निवासी उतरौत

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बबुरी थाना अध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय, उप निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा सम्मिलित रहे।

 

नौगढ़ तहसील संवाददाता विनोद कुमार पाल

In