खण्ड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पाण्डेय ने तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया

0
181

मनिहारी/गाजीपुर जिला के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिहारी के खेल मैदान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, मनिहारी वंशीधर पाण्डेय के निर्देशन में सबजूनियर वर्ग की ब्लाक स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में ब्लाक के सभी चौदह न्याय पंचायत के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता दो ग्रुपों में बाटकर सम्पन्न कराई गई, ग्रुप “ए” में न्याय पंचायत सिखड़ी, यूसुफपुर, सुजनीपुर, कटघरा, मौधिया, सुरहुरपुर, हंसराजपुर, तथा ग्रुप “बी” में न्याय पंचायत सरायगोकुल, पहेतिया, नियांव, मनिहारी, भदौरा, गुरैनी, मसऊदपुर, रही। ग्रुप “ए” से कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में न्याय पंचायत यूसुफपुर, प्राथमिक बालिका में न्याय पंचायत सिखड़ी उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में न्याय पंचायत सिखड़ी, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में न्याय पंचायत हंसराजपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा ग्रुप “बी” से कबड्डी प्राथमिक बालक-बालिका और उच्च प्राथमिक बालक-बालिका वर्ग में न्याय पंचायत नियांव प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खो-खो में ग्रुप “ए” से प्राथमिक बालक वर्ग में न्याय पंचायत सुजनीपुर, बालिका में न्याय पंचायत सुरहुरपुर, उच्च प्राथमिक खो-खो बालक- बालिका वर्ग में न्याय पंचायत सुजनीपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया टीम “बी” से खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में न्याय पंचायत मनिहारी, बालिका में न्याय पंचायत मसऊदपुर तथा उच्च प्राथमिक बालक-बालिका वर्ग में न्याय पंचायत मनिहारी प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक सन्तोष कुशवाहा, प्रभु नारायण राम, जितेन्द्र पाल, लक्ष्मण राम, रामलखन यादव, मनोज प्रजापति, सुवोध यादव, चन्द्रजीत सिंह कुशवाहा, विवेक कुमार, शरद यादव, सुजीत कुमार, गोविंद चौहान, अतुल सिंह,पंकज दुवे, सन्तोष कुमार भारती, सतेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र यादव,अच्युतानन्द दुवे, इन्द्रजीत कुमार, पंकज दुवे, आलोक नयन यादव, अमित कुमार, पियुष कुमार, खेलकूद प्रतियोगिता ब्लाक स्काउट मास्टर एवं खेल प्रभारी सन्तोष कुशवहा के देख रेख में सम्पन्न हुई।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In