स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

0
3

जौनपुर –  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर   पुलिस लाइन जौनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरित किया।

ध्वजारोहण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुंतजर, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी चालक महेन्द्र यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस लाइन में पदेन दायित्वों का निर्वहन करते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित को पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। यू0पी0-112 एवं आरओआईडीपी से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, कमांडर सोनू यादव, अमरजीत कुमार, पायलट अखिलेश यादव, राहुल सिंह, अंकित कुमार, आनन्द, चालक यादवेंद्र दत्त मिश्र, शैलेश कुमार एवं मनोज कुमार शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित, निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ला, रामप्रवेश कुशवाहा, प्रवीण कुमार, संग्राम सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें