स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा ने फहराया तिरंगा, नारों से गूंजा थाना परिसर
सुल्तानपुर
स्थानीय अखंडनगर थाना परिसर में 15 अगस्त का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। तिरंगा फहराने के बाद पुलिस बल ने पूरी गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पूरा थाना परिसर राष्ट्रगान की धुनों से गूंज उठा।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखना हम सबका सर्वोपरि कर्तव्य है। तत्पश्चात संविधान की उद्देशिका को पढ़ कर शपथ ग्रहण करवाया गया ताकि समस्त पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान हो कर जनता मे सेवा करें। समारोह के अंत में सभी को मिठाइयाँ बांटी गईं और आपसी सौहार्द के साथ पर्व को मनाने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। वहीं थाना अखंडनगर क्षेत्र के समीप स्थित कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, पी एम श्री विद्यालय एवं उत्कर्ष मेमोरियल विद्यालय अखंड नगर के छात्र छात्राओं की रैली थाना अखंडनगर परिसर में पहुँची तो पूरा थाना परिसर जयकारों के उदघोष से गूंज उठा थानाप्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी बच्चों के बीच मौजूद रहे।











