मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने उतारे जलालपुर से महिला प्रत्याशी

0
585

जलालपुर/अम्बेडकर नगर:- जलालपुर विधानसभा से कांग्रेस ने एक दिग्गज प्रत्याशी को उतार कर विपक्ष पार्टियों की नीद उड़ा दी हैं। मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने महिला चेहरा को उतार कर मानो अपना वादा अभी से पूरा कर रही है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने आलोक पाठक की पत्नी डॉ रागिनी पाठक को टिकट देकर सबको चौका दिया है। जलालपुर विधानसभा से 1993 में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है जो शेर बहादुर सिंह 31% यानी 42513 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि राम लखन वर्मा बसपा 39% वोट यानी 52909 वोट पाकर प्रथम स्थान पर रहे हैं। उसी समय से हर जाति के लोग कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जोकि पुराने कांग्रसी हैं उनको समय के लिहाज से अच्छा प्रत्याशी नही मिला। जिससे अब तक निराशा मिली। लेकिन समय परिवर्तन होते ही प्रियंका गांधी जी का चेहरा सामने आते ही महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अवसर जरूर देखने को मिल रहा है। और कांग्रेस के मनोफेस्टो में भी हैं रोजगार, महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देना। सायद इसीलिए जलालपुर से दिग्गज प्रत्याशी के रूप में ब्राह्मण महिला को उम्मीदवार बनाया है। जो विपक्ष पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

In