नहर किनारे मिला मजदूर का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
0
  1. अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव नहर किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहरा गांव निवासी रामलौट निषाद (45) पुत्र बैजनाथ निषाद रविवार रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित नहर पुलिया की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
    मृतक की पत्नी शशिकला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रात में शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। तलाश करने पर वह मृत अवस्था में मिले। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई घटना हुई है और उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है
    मृतक के साले निशीलेश निषाद, निवासी लेदौरा, ने बताया कि रामलौट मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
    परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी, छह पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी दूसरी बेटी पूजा गंभीर रूप से बीमार है, जिसका इलाज आजमगढ़ में चल‌ रहा है घटना के समय पत्नी भी इलाज के सिलसिले में अस्पताल गई हुई थी थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा
    अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट
In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें