सैदपुर पुलिस ने रू10000 के इनामिया गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
44

पियरी चट्टी/गाजीपुर जिला के सैदपुर थाना पुलिस ने रू10000 के इनामिया गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार। गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 वागीश विक्रम सिंह मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 253/2022 धारा 3(1)उ0प्र गैगेस्टर एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर में वाँछित ईमानिया (10000रूपया) अभियुक्त मकसूद पुत्र मजीद निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर पियरी चट्टी के पास खड़े कही भागने की फिराक में साधन का इन्तजार करते समय गिरफ्तार किया। इसके ऊपर मु0अ0सं0 766/16 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधि0 1960 थाना सैदपुर गाजीपुर, मु0अ0सं0 003/21 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 उ0प्र0 थाना सैदपुर गाजीपुर, मु0अ0सं0 171/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सैदपुर गाजीपुर, मु0अ0सं0 253/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, व मु0अ0सं0 358/21 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 उ0प्र0 थाना सैदपुर गाजीपुर में दर्ज हैं एवं अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना द्वारा की जा रही है।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In