छात्र,छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

0
33

आजमगढ़ फरिहा मदरसा इस्लामिया प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। फरिहा प्राथमिक विद्यालय,सेंट्रल एकडमी पब्लिक स्कूल मोईया मकदूमपुर में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। मदरसा इस्लामिया प्रांगण में ग्राम प्रधान अबू बकर ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। स्कूली छात्र,छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विनायक पब्लिक स्कूल पर विद्यालय प्रबंधक सुजीत सिंह ने तिरंगा फहराया। शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा में प्रबंधक अहमद मसूद ने तिरंगा फहराया। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा में प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने तिरंगा फहराया। वही शारदा शिक्षा संस्थान फरिहा में डा0 नाहिदा तबस्सुम ने झंडा फहराया और कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस दिन से भारत एक संप्रभु राष्ट्र बन गया। यानी इस दिन से भारत सरकार पर किसी भी अन्य बाहरी देश के फैसले या आदेश मान्य नहीं होंगे ना ही भारत के आंतरिक मामले में कोई दूसरा देश दखल दे सकता है सभी शैक्षणिक संस्थानों में झंडारोहण के बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा

In