रजिस्ट्री कार्यालय को प्राइवेट सेक्टर में दिए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर संघ ने मोर्चा खोल पूरे जिले में जमीन खरीद फरोख्त ठप्प

0
1

 

आजमगढ़।प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय को निजी क्षेत्र को धीरे जाने के प्रस्ताव के खिलाफ जिले के दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर संघ ने मोर्चा खोल दिया है जिससे पूरे जिले में जमीन की खरीद- फरोख्त ठप्प हो गई है रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनी के माध्यम से संचालित किए जाने के विरोध में जिले के‌ रजिस्ट्री ऑफिस दूसरे दिन भी बंद रही, कार्यालय में दस्तावेज लेखको ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और ई- पंजीयन संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित है। सब- रजिस्टार ने बताया कि हड़ताल से जमीन की खरीद फरोख्त बंद है और करोड़ो रुपए का नुकसान का आकलन किया गया। लेखक उमेश चंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह,अजय कुमार मौर्य, सोनू कुमार,सुमन सिंह,अमजद शेख आदि ने बताया कि मकान भूमि के बैनामे के लिए सरकार की ई- रजिस्ट्री प्रणाली लागू करने से दस्तावेज लेखको कंप्यूटर ऑपरेटर, फोटो ग्राफर और स्टांप विक्रेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। आंदोलनकारी ने सरकार के प्रस्तावित कदम को रोजगार अधिकार और सम्मान पर सीधा आघात बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की , उन्होंने कहा कि अधिकारों के सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के संघर्ष के लिए लड़ना पड़ेगा।उन्होंने सभी संबंधित वर्गों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से उनके हित सुरक्षित रहेगा और उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह,सौरभ श्रीवास्तव, प्रवेश दीक्षित, चंद्रकांत तिवारी,कपिलदेव यादव, प्रवीण कुमार गौतम, अभय कुशवाहा, दूधनाथ मधुकर,मनोज कुमार यादव, नगीना सिंह,विपिन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सीमा सिंह, अजीत मौर्य रामाश्रय सिंह मंगला प्रसाद सिंह, आशीष श्रीवास्तव,जनार्दन सिंह ,आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें