बिजली विभाग हुआ निरंकुश जनता इस भिषण गर्मी में मरे या जिए इनको कोई फर्क नही

0
7

गाजीपुर। जनपद के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर पावर हाउस के नसीरपुर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के 18 दिन बाद भी रिप्लेसमेंट नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीरपुर ग्राम का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर के जलने की शिकायत 16 – 17 जून 2026 को की गई परंतु आज तक 10 केवीए का ट्रांसफार्मर विभाग नहीं लगा पाया। वहां रहने वालों की स्थिति यह है कि, इस भिषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग, पढ़ने जाने वाले बच्चे, बिजली, पानी व नींद की की समस्या से जूझ रहे हैं, परंतु रौजा स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के इंजीनियरों को इससे कोई लेना-देना नहीं चाहे इस तपती गर्मी में लोग जिए या मरे। इस लापरवाही के कारण भयंकर गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बेहद कष्ट झेल रहे हैं। बिजली न होने से लोग रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यह सिर्फ एक ट्रांसफार्मर की समस्या नहीं है। यह मानवीय संवेदनशीलता की कमी है। जब पूरा देश गर्मी की चपेट में है, और सरकार ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं घरों में पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर और एस.डी.ओ. से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि, हमने पि.आर. जनरेट कर दिया है। इसके आगे की जिम्मेदारी ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के जूनियर इंजीनियर की है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें