मुडिला बाजार में पुलिस अलर्ट, चौकी इंचार्ज ने दुकानदारों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
कादीपुर / मुडिला बाजार (सुल्तानपुर)। मुडिला बाजार (मुरलिया बाजार) में कानून व्यवस्था को लेकर मुडिला बाजार चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
आज चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान वे आलोक मिष्ठान भंडार एंड जलपान गृह पर दुकानदार के साथ खड़े दिखे
चौकी इंचार्ज ने दुकानदारों से
दुकान में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने,
रात में दुकान बंद करते समय विशेष सावधानी बरतने,
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या मुडिला बाजार चौकी पुलिस को देने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ी है, इसलिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
















