डॉ भीम राव अम्बेडकर बुद्ध विहार बनगवां डीह के सहयोग से ग्रामीणों और बच्चों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा
अखंड नगर/सुल्तान पुर
दिनांक 14.8.26 की पूर्व संध्या पर डॉ भीम राव अम्बेडकर बुद्ध विहार बनगवां डीह के समिति के सदस्यों के सहयोग से ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों ने 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा l इस यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव और क्षेत्र वासियों ने बढ चढ़कर भाग लिए, पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही।यह यात्रा बनगवाडीह बाजार से लेकर, निराला नगर होते हुए सिरखिन पुर से मुड़कर बुद्ध विहार बनगवाडीह तक की गई। इस यात्रा के बाद समिति द्वारा बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर और बुद्ध भगवान के ऊपर पुष्प माला अर्पित किया गया, बुद्ध वंदना की गयी और मिष्ठान देकर समापन किया गया।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर
In












