मंदिर से लौट रही महिला चेन झपटने वाले दो शातिरगिरफ्तार, तीन दिन में पुलिस ने किया खुलासा

0
0

 

बिलरियागंज (आजमगढ़)। महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने की घटना का बिलरियागंज पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई चेन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 7 जून को ग्राम गद्दोपुर निवासी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर बताया था कि उनकी चाची पुष्पा सिंह महादेव मंदिर कुटिया बड़िहारी से दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 30 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को नसीरपुर नई बस्ती के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चेन को 74 हजार रुपये में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था और रुपये आपस में बांट लिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश राजभर (45 वर्ष) एवं सिन्टू राजभर (38 वर्ष) निवासी बड़िहारी थाना बिलरियागंज शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चेन बिक्री से प्राप्त 52 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (UP50S3065) बरामद की है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करके माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।

ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें