माहुल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही चोरों के हौसले बुलंद

0
0

 

माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी अंतर्गत माहुल-पवई राजमार्ग हो या राजापुर माफी गाँव, चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चक मकसूदजहाँ स्थित प्रदीप कुमार की गुमटी में एक महीने के भीतर दो बार चोरी हो चुकी है।
बता दें कि रविवार को माहुल-पवई राजमार्ग के किनारे स्थित गुमटी में चोरी हुई। गुमटी मालिक प्रदीप कुमार के अनुसार, चोरों ने खिड़की तोड़कर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, टॉफी, बिस्किट और तीन हजार रुपये नकद चुरा लिए। इससे पहले 19 मई को भी प्रदीप कुमार गुमटी को निशाना बनाकर सामान और नकदी चोरी प्रदीप कुमार एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग है वह इसी गुमटी से अपने परिवार का भरण पोषण करता है दो बार चोरी होने से वह बहुत आहत है
गुमटी से महज आधा किमी की दूरी पर 4 जून की रात शशि सोनी के नए मकान में चोर दीवार फांदकर घुसे और बिजली का मोटर, नया सीलिंग फैन, फूल की थाली, इंडक्शन समेत हार्डवेयर का सामान उठा ले गए। वहीं पास के ही एक जनरल स्टोर से कोल्ड ड्रिंक, गुटखा, सिगरेट, नमकीन, बिस्किट और नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
इस दौरान लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में भय का माहौल है। पीड़ितों का आरोप है कि माहुल पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बावजूद अब तक चोरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इस संबंध में माहुल पुलिस चौकी प्रभारी यस सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस रात में गश्त भी करती है। चोरी का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही इन घटनाओं का खुलासा हो जाएगा।
लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें