के मास न्यूज़ कार्यालय पर अखंड नगर में पत्रकार एवं संवाददाताओं ने किया दिवाली मिलन समारोह
के मास न्यूज़ कार्यालय अखंड नगर सुल्तानपुर में पत्रकार एवं संवाददाताओं का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें के मांस न्यूज़ के पत्रकार एवं संवाददाताओं को बुलाकर उनको अल्प ट्रेंनिंग, परिचय, न्यूज़ कवरेज व टीम गठन के लिए प्रमोट किया गया तथा अंत में के मास न्यूज ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर संतोष कुमार के द्वारा सभी पत्रकार एवं संवाददाता साथियों को उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरण किया गया । समारोह में के मास न्यूज जिला स्ट्रींगर राम सकल गौतम, दोस्तपुर संवाददाता सत्य प्रकाश ,व अर्पित मिश्रा, दोस्तपुर पत्रकार नीरज कुमार,बेलवाई चौकी पत्रकार पवनेश कुमार,कादीपुर पत्रकार अशोक कुमार, व नरेंद्र कुमार, मुड़िला पत्रकार विवेक कुमार ,सूरापुर पत्रकार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

















