सदर जयसिंह पुर से बसपा प्रत्याशी होंगी डॉ. मधुलता वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान

0
3

 

सुल्तानपुर

 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 189 से डॉ. मधुलता वर्मा पत्नी डा.रूद्रमणि वर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल द्वारा डॉ. मधुलता वर्मा के नाम की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ. मधुलता वर्मा के प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी चुनाव में मजबूती से जुटने की बात कही।

 

प्रत्याशी घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में डॉ. मधुलता वर्मा किस तरह जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती हैं।

 

बहुजन समाज पार्टी के नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा मंच पर नहीं दिखे

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा लगतार विधानसभा 189 सदर क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे, लोगो के मन में ये प्रश्न जरूर खटक रहा है की कई वर्ष मेनहत करने वाले क़ो बसपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें