बरौंसा सुल्तानपुर
सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र गनेशपुर कैथौलीऔर अजीज पुर बॉर्डर के पास गन्ने के खेत में दो गड्ढे खुदे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया गड्ढे मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक गढ़ढो की खुदाई की गई लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वहां से कोई संदिग्ध वस्तु या सामान बरामद नहीं हुआ इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई कुछ ग्रामीणों का कहना है कि संभवत:किसी तांत्रिक द्वारा जमीन में खजाना दबे हुए होने की बात कह कर खुदाई कराई गई होगी जबकि कुछ लोगों का मानना था कि किसी ने ग्रामीण को भ्रमित कर यह हरकत की है वहीं कुछ लोग इसे किसी जानवर के बिल से भी जोड़कर देख रहे हैं हालांकि गड्ढे किसने और किस उद्देश्य से खोदे इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

















