सुल्तानपुर पुलिस प्रसाशन द्वारा चलाए गए आपरेशन लंगडा द्वारा 50 हजार के इनामिया अनिकेत चौहान सहित तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश अनिकेत चौहान, आकाश और मिथिलेश चौहान हुए घायल।
अनिकेत पर 52, आकाश पर 46, मिथिलेश पर 26, अजय पर 22 मुकदमे हैं दर्ज।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर में करवाया गया भर्ती।
सीतापुर जिले के रहने वाले है सभी बदमाश।करीब 11 लाख रूपये नगदी, कंपास जीप, ज्वेलरी, तीन तमंचा, 22 जिंदा कारतूस, बरामद।
लंबे समय से आस पास के जिलों में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़।
In























