बारात निकलने से पहले खुशियाँ बदली मातम मे, हर्ष फायरिंग मे अर्श की मौत

0
16

 

 

 

हर्ष फायरिंग का आरोप, फूफा की गोली से मासूम की मौत खुशियों वाले घर में पसरा मातम

 

 

 

सुलतानपुर

 

शादी की खुशियों के बीच हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। चचेरे भाई की शादी में बारात निकलने से पहले कथित तौर पर फूफा ने असलहे से गोली चला दी। गोली की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम अर्श की मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। शाम करीब 6:30 बजे बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि मासूम के फूफा ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान चली गोली पांच वर्षीय अर्श को जा लगी। गोली लगते ही बच्चा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्श की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ देर पहले शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम छा गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किए गए असलहे और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें