बुद्धांकुर भीम ज्योति सेवा संस्थान के नेतृत्व में आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई महान सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी

0
6

 

 

 

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर जिले के विकास खंड अखंड नगर के आजाद नगर बाजार के निजी विधालय मेबुद्धांकुर भीम ज्योति सेवा संस्थान के नेतृत्व में आजाद नगर में महान सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध और महान सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक के धम्म विजय के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन महान सम्राट अशोक ने शस्त्र त्याग कर बौद्ध धम्म अपनाया था और पूरे विश्व में शांति, अहिंसा, समता और न्याय का संदेश फैलाया था। अशोक के धम्म विजय ने ही भारत को विश्व गुरु बनाया।

 

इस अवसर पर बौद्ध धम्म ध्वज फहराया गया और पंचशील के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। पूरे परिसर को नीले और पंचशील झंडों से सजाया गया था।

 

आयोजकों ने सभी को धम्म की राह पर चलने का आह्वान किया।

 

*आयोजक:* बुद्धांकुर भीम ज्योति सेवा संस्थान, मीरपुर प्रताप देवनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें