पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर दी बधाई, पुलिस टीम के कार्यों की सराहना किया
सुल्तानपुर
दुर्गापूजा, दशहरा मेला एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अखण्डनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं उनकी पुलिस टीम की सराहना की है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेषित पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और बेहतर पुलिस प्रबंधन की प्रशंसा की। साथ ही पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी सहित थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
पुलिस टीम की इस उपलब्धि को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
In
















