फूलपुर/मां गायत्री देवी चैरिटेबल मां गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट आर्यन गुप्ता द्वरा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता फूलपुर मेजवाँ आजमगढ़

0
144

फूलपुर।आजमगढ़/कोतवाली क्षेत्र फूलपुर शुक्रवार को प्रबोधनी एकादशी व तुलसी विवाह के पावन पर्व पर नगर के नागा बाबा सरोवर घाट पार्क पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बाबा परमहंस सेवा समिति एवं मां गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट आजमगढ़ द्वारा किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में चार दर्जन से अधिक लड़कियों एवं विभिन्न स्कूल कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली निर्माण में प्रतिभागियों ने मानव जीवन को प्रभाभित करने वाले विभिन्न पहलुओं को अपने कला कृति से उकेरा जिसमें प्रदूषण, बेटी बचाओ, भारतीय सेना का पराक्रम, किसान देवी देवताओं सहित अन्य रंगोली रही उक्त कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रथम पुरस्कार प्रीति चौहान प्रतिभा चौहान को एक कूलर दिया गया। शीबू मौर्या व महक मौर्या दूसरे स्थान रहे। शिवांगी और ऋचा तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों में क्रमश सभी को विभिन्न पुरस्कार दिया गया। शाम को घाट पर हजारों दीप जला कर तुलसी विवाह का कार्यक्रम भी मनाया गया जिन्हें देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति अध्यक्ष आर्यन गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही ऋषि,कपूर,अमन,सौरभ,सूरज,गुलाब, का भी बडा योगदान रही इस मौके पर प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कोतवाल के के गुप्ता ने कहा कि कला ही जीवन है और जब हमारी बेटी, बहने जब कोई कला बनाती हैं तो उसमें समाज के लिए एक संदेस होता है। इस मौके पर गुलाब, अमन, सौरभ , ऋषि कपूर, फूलपुर संवाददाता विनोद भारती, कृष्ण कुमार पांडे, विष्णु, सुरेश, विनोद गुप्ता, सहित आदि लोग थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कोतवाली पुलिस द्वारा खास इन्तेजाम भी किया गया था।