यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में मनाया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
4

 

फरिहा/आजमगढ़

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, रोवां फरिहा आजमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सामाजिक एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

अभियान के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। छात्र-छात्राओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्लाह खान, प्रधानाचार्य अंजलि सिंह एवं एचओडी अमरनाथ विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें