फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप, गैंगस्टर एक्ट में भेजा गया जेल

0
2

 

 

आजमगढ़/जीयनपुर। जमीनों की कथित फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने के मामले में जीयनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी मो. हैदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चुनहवा चौराहा के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

फर्जी रजिस्ट्री का मामला

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत जीयनपुर निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया ने 7 अप्रैल 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मो. हैदर, अशहद और मो. आजम ने मिलकर एक फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा ली।

 

इस शिकायत के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 130/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने 13 सितंबर 2026 को गैंग चार्ट को मंजूरी दी।

 

इसके बाद 23 सितंबर 2026 को थाना जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 391/2026 दर्ज किया गया।

 

चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध शम्भूनाथ यादव की टीम ने मालटारी क्षेत्र में चेकिंग की।

 

इसी दौरान पुलिस ने चुनहवा चौराहा के पास से मो. हैदर पुत्र निजामुद्दीन, निवासी रौजा सैफन पट्टी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 17/2016 समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

 

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें