मुख्यमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन फेल, दुर्वासा धाम पर लगा कूड़ो का ढेर

0
1

 

फूलपुर आजमगढ़ जिले के मिर्जापुर ब्लाक के अंतर्गत दुर्वासा धाम में मुख्यमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन अभियान पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। दुर्वासा धाम में  संत शिरोमणि रविदास मंदिर और पुल के पास नदी के किनारे कचरे का ढेर जमा होना सरकार की स्वच्छता नीति मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है।सावन माह में कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा आदि त्योहारों में जहां धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने क लिए सरकार की तरफ से शासनादेश जारी है वहीं पर दुर्वासा धाम मयह सफाई नदारद हैं। जिसके कारण नदी के किनारे सीढ़ियों को कूड़ेदान बना दिया गया है। दुर्वासा धाम एक ऐतिहासिक स्थल तमसा और मंजूषा नदी के संगम पर स्थित है इसलिए यहां सफाई रखना बहुत जरूरी है कचरे से गंदगी फैलती है और बीमारी भी फैलती है और लोगों की परेशानी भी झेलनी पड़ती है ग्राम वासियों और और भक्तगणों का कहना है गंदगी और बदबू से मंदिर और पुल के पास कचरा सड़ने से बदबू आती है और बीमारी का खतरा बढ़ गया है  । नदी के पास कचरा फेंकने से जल और पर्यावरण गंदा होता है । हर ग्राम पंचायत में  सफाईकर्मी नियुक्त किए गए हैं। सफाई कर्मचारी गांव में शोपीस बनकर रह गए हैं । ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें