आजमगढ़ अहरौला
अहरौला थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में शनिवार आधी रात को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग से दो छप्पर जल कर खाक हो गये।जिसमें रखे सामान के साथ ही साथ एक गाय भी जल गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
मकदुमपुर निवासी रामसागर राजभर ने अपने घर के सामने और घर के उत्तर दिशा में कुछ दूरी पर छप्पर बनवाया है।घर के सामने वाले छप्पर में लकड़ियों के साथ ही साथ पशु भी बांधे जाते है तथा बगल के छप्पर में भूसा और पशुओं का चारा आदि रखते थे।इन दोनों छप्पर में रात में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई और ये दोनों जल कर खाक हो गई।घर के सामने वाले छप्पर में बंधी गाय भी जल कर मर गई।और इसमें रखा सारा सामान भी जल कर खाक हो गया।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट




















