निज़ामाबाद। स्थानीय क्षेत्र के भैरोपुर कला गांव में स्थित है शक्ति पीठ माता शीतला का भव्य मंदिर। सुबह से ही भक्तों ने मां दुर्गा के विशिष्ट स्वरूप स्कंद माता का दर्शन पूजन किया। मां दुर्गा की स्कंदमाता की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि जिस पर स्कंदमाता की कृपा होती है वह ज्ञानी हो जाती है, स्कंदमाता हिमालय की पुत्री पार्वती को प्रेम और वात्सल्य की देवी माना जाता है। मां दुर्गा के इस प्राचीन स्वरूप में भगवान स्कंद अर्थात कार्तिकेय के 6 मुख वाले बाल रूप हैं। माता के पांचवे स्वरूप का दर्शन करने के लिए माता शीतला के दरबार में भोर से ही श्रद्धालूओं ने लाइन में लगकर दर्शन पूजन किया। मंदिर में धूप, अगरबत्ती, कपूर, चुनरी, नारियल, अक्षत, सिन्दूर आदि से भक्तों ने माता का पूजन किया। घंटी, घड़ियालो, और माता के जयकारों की आवाज से मंदिर परिसर गुंजा हो मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा सुबह शाम कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। प्रशासन के लोग सुबह शाम लगे हैं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कीर्तन पूजन चालू है
पत्रकार चंद्रशेखर यादव






















