आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानी की सराय विकास खण्ड के डोडोपुर गांव में साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई है। गांव के निवासी एवं शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। नालियों में गंदगी जमा होने, जगह-जगह कूड़ा पड़े रहने और गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।प्रार्थना पत्र में सफाई कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से वर्तमान सफाई कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी की तैनाती करने तथा लापरवाही की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है।शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और गांव की सफाई व्यवस्था कब तक दुरुस्त होती है।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट






















