सड़क जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के मामले में आठ गिरफ्तार

0
1

 

Thursday, October 15, 20262

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर तिराहे पर सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर यातायात बाधित करने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान सड़क जाम होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी हुई थी। एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे टीकापुर तिराहे पर सड़क दुर्घटना के संबंध में कुछ लोगों ने घायल व्यक्ति के परिजनों को उकसाकर सड़क जाम कर दिया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों के साथ सड़क अवरुद्ध कर दी और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौज की। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण मरीजों और अन्य राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर 14 अक्टूबर को थाना तहबरपुर में मुकदमा संख्या 156/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 190, 191(2), 126(2), 121(1), 125, 109(1), 221 और सात सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अक्टूबर को तहबरपुर पुलिस ने दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ गुप्ता (23), राधेश्याम गुप्ता (33) और मो. अजमल (44), निवासी मेढ़ी; मनीष यादव (24) और मंगेश यादव (22), निवासी चिरावल; त्रिभुवन यादव (30), निवासी फत्तनपुर, थाना निजामाबाद; लोकेश यादव (31), निवासी ददरा; तथा राधेश्याम प्रजापति (33), निवासी सरदहां, थाना तहबरपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश यादव के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें