Beer Bahadur
अम्बेडकरनगर।
जनपद अम्बेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा भविष्य में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिला। और वहां के खिलाड़ियों का कहना है इससे हम लोग की भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी और हर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला यह विद्यार्थियों का कहना है






















