तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों का हुआ नुकसान जगह जगह गिरी धान की फसल

0
1

 

 

फूलपुर तहसील क्षेत्र के अम्बारी,माहुल,गनवारा,गुमकोटी,गोधना,मैगना,करौजा बसही,सरैया,फुलवरिया,रसूलपुर,कुशहा आदि क्षेत्रों बुधवार को देर रात तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के चलते जगह जगह धान की फसल गिर गयी है। जिसके चलते किसानों का नुकसान होना तय है। वहीं अधिकतर जगहों पर वारिस से धान की फसल को फायदा भी हुआ है। गुरुवार को भी दिनभर मौसम खराब रहा। रुक रुक हो रही बारिश से किसानो के दिल की धड़कनें तेज हो गयी अगर तेज हवा के साथ और बारिश हो गयी तो बची हुई धान की फसल बर्बाद हो जाएगी ।

दो दिन से हो रही हवा के साथ बारिस के चलते जहां धान की फसल को फायदा हुआ है, वहीं पर कहीं कहीं धान की फसल गिर गयी है। जिसके चलते इन किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं जिन किसानों को धान की फसल की सिंचाई करनी थी उन्हें काफी फायदा हुआ है। कुछ किसानों की धान की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। अगैती धान फसल की बाली अभी निकल ही रही थी कि बारिस और हवा के प्रकोप ने धान की फसल को बर्वाद कर दिया। जो किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। क्षेत्र के राम फेर यादव,कृष्ण कुमार यादव,सर्वेश्वर पांडेय, धरणी धर पाण्डेय, चन्द्रिका, सत्य प्रकाश यादव,बलबीर सिंह यादव, केशव यादव,महेंद्र अच्छेलाल आदि किसानो का कहना है कि तेज हवा के साथ हो रही बारिश से किसानो का नुकसान है, केवल वारिश हो तो वह ठीक है।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा सोनू

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें