लालगंज आजमगढ़ उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न गोवंश आश्रम स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जज लिया उन्होंने कुंदनपुर स्थित स्थाई गौशाला भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी cvo उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी Dycvo तथा ऑडियो पंचायत उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में स्टॉक रजिस्टर, पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा, शेड, पेयजल व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया।
इसके बाद एसडीएम ने विकास खंड तरवां की ग्राम पंचायत जियापुर दक्षिणी स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत, केयरटेकर, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। एसडीएम ने गौशाला में साफ-सफाई, पानी, भूसा, हरा चारा, दवाओं की उपलब्धता और पशुओं के रखरखाव की स्थिति देखी। स्टॉक रजिस्टर का भी मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश को हरा चारा, भूसा, गुड़ एवं केला खिलाया गया
पंत्रकार गोसाई बजार

















